Home » RANCHI CRIME NEWS: एंटी क्राइम चेकिंग में राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार भी बरामद

RANCHI CRIME NEWS: एंटी क्राइम चेकिंग में राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार भी बरामद

by Vivek Sharma
हथियार के साथ अरेस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग से जुड़े दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र में एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सिपाही नदी पुल, जोरार के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश पाण्डेय उर्फ अमरजीत पाण्डेय और कन्हाई दास के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल, चार मैगजीन, दस जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और रांची व रामगढ़ के कारोबारियों से रंगदारी मांगने तथा फायरिंग की योजना बना रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles