Jamshedpur : मानगो के उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 टावर मैदान के पास से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अवधेश कुमार यादव है। वह उलीडीह के दुर्गा मंदिर शंकोसाई रोड नंबर 5 का रहने वाला है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है और कट्टा लेकर घूम रहा है। इस पर डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस की टीम टावर मैदान पहुंची और घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा। उसके पास से देसी कट्टा बरामद कर लिया गया।
शराब पीने के दौरान हुआ था आपसी विवाद
युवक ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। तभी नशे में दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए वह कट्टा लेकर घूम रहा था। उलीडीह ओपी प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने बताया कि लिखा-पढ़ी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

