Home » Chaibasa News : नहर कॉलोनी के पास खेत में मिला युवक का शव, शराब पीने से मौत की आशंका

Chaibasa News : नहर कॉलोनी के पास खेत में मिला युवक का शव, शराब पीने से मौत की आशंका

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मृतक की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

by Rajeshwar Pandey
Dead-Body- govindpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र की नहर कॉलोनी के पास पुलिस ने रविवार को एक खेत से 35 वर्षीय मोचीसाई निवासी माना टोप्पो का शव बरामद किया है। परिजनों ने अधिक शराब पीने के कारण मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

तीन दिन पहले घर से निकला था माना टोप्पो

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि माना टोप्पो तीन दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि वह काम करने के लिए उड़ीसा के जोड़ा जा रहा है। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह नरसनडा के मुंडा ने मोचीसाई आकर सूचना दी कि नहर कॉलोनी के पास एक खेत में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान माना टोप्पो के रूप में की।

परिजनों ने बताया ….

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही माना टोप्पो की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इधर-उधर घूमकर अधिक शराब पीने लगा था। वह जब चाहे घर आता था और कभी-कभी चार-पांच दिनों तक घर नहीं लौटता था। नशे में जहां-तहां सो जाता था। जबकि उसका एक चार साल का बेटा है, जो उसके बड़े भाई के साथ रहता है। परिजनों का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने की लत के कारण ही माना टोप्पो की मौत हो गई होगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Read Also- Jamshedpur Crime: उलीडीह में पुलिस ने कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को देने जा रहा था अंजाम

Related Articles

Leave a Comment