Devghar: झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चंद्र सोनक रविवार को अपने परिवार के साथ देवघर पहुंचे। देवघर में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ उनका संकल्प लिया। मुख्य न्यायाधीश की तरफ से द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई।

मुख्य न्यायाधीश को सौंपा गया स्मृति चिन्ह
इस मौके पर बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।
विधानसभा अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे झामुमो नेता
इसके साथ ही झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो भी बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया। पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा सदैव झारखंड पर बनी रहे। यही, उनकी कामना है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ झामुमो के वरिष्ठ नेता सुरेश शाह, श्याम कांत झा आदि मौजूद रहे
Read Also- Chaibasa News : नहर कॉलोनी के पास खेत में मिला युवक का शव, शराब पीने से मौत की आशंका

