Home » West Singhbhum : विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से अनुमंडल अस्पताल को मिला डीप फ्रीजर, शव रखने में होगी सुविधा

West Singhbhum : विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से अनुमंडल अस्पताल को मिला डीप फ्रीजर, शव रखने में होगी सुविधा

अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम की सुविधा तो है, लेकिन शीतगृह नहीं होने के कारण शवों को रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर भेजना पड़ता था।

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से शव संरक्षण के लिए दो आधुनिक डीप फ्रीजर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से एक डीप फ्रीजर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल को तथा दूसरा सफेद गिरिजा (चर्च) को प्रदान किया गया। यह पहल विधायक द्वारा व्यक्तिगत राशि से की गई है, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अस्पताल को मिलेगा बड़ा लाभ

अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम की सुविधा तो है, लेकिन शीतगृह नहीं होने के कारण शवों को रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर भेजना पड़ता था। इससे पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त परेशानी और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। अब डीप फ्रीजर उपलब्ध होने से अस्पताल में ही शव सुरक्षित रखकर पोस्टमार्टम किया जा सकेगा। दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।अज्ञात या लावारिस शवों को 2–3 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। रेलवे अस्पताल पर शव रखने का दबाव कम होगा

पोस्टमार्टम हाउस में किया गया स्थापित

रविवार को झामुमो छात्र मोर्चा के नेता अनुज पूर्ति डीप फ्रीजर लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा को सौंपा। इसके बाद फ्रीजर को पोस्टमार्टम हाउस में स्थापित कर विद्युत कनेक्शन भी किया गया।इस मौके पर पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी कृष्णा मुखी, मानसिंह मुखी, जोगेन मुखी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि डीप फ्रीजर मिलने से अस्पताल की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। अब शवों को सुरक्षित रखने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी। उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

Read Also- Devghar News : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व विधानसभा स्पीकर ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना

Related Articles

Leave a Comment