Home » RANCHI NEWS: रांची के 96 केंद्रों पर दो पालियों में हुई जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, जानें कैसी थी सुरक्षा

RANCHI NEWS: रांची के 96 केंद्रों पर दो पालियों में हुई जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, जानें कैसी थी सुरक्षा

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया

by Vivek Sharma
RANCHI NEWS: रांची के 96 केंद्रों पर दो पालियों में हुई जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, जानें कैसी थी सुरक्षा RANCHI: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को राज्यभर में किया गया। इस दौरान रांची में 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जांच के बाद मिली थी एंट्री परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रशासन ने सभी केंद्रों के आसपास 100 से 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित कर रखा था। इस दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित था। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को राज्यभर में किया गया। इस दौरान रांची में 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

जांच के बाद मिली थी एंट्री

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रशासन ने सभी केंद्रों के आसपास 100 से 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित कर रखा था। इस दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित था। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: टीपीसी के नाम पर कारोबारी से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles

Leave a Comment