Home » Jamshedpur News :बिरसानगर में पीएम आवास की निर्माणाधीन इमारत की नौवीं मंजिल से गिर कर किशोर की मौत, हुआ हंगामा

Jamshedpur News :बिरसानगर में पीएम आवास की निर्माणाधीन इमारत की नौवीं मंजिल से गिर कर किशोर की मौत, हुआ हंगामा

लिस ने हंगामा खत्म कराया। किशोर को लेकर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने किशोर की मौत की पुष्टि कर दी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
बिरसानगर में किशोर की मौत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर में पीएम आवास योजना की निर्माणाधीन इमारत की नौवीं मंजिल से गिर कर एक किशोर की मौत हो गई है। यहां किशोर अपने दोस्तों के साथ खेलने आया था। खेल-खेल में वह नौवीं मंजिल पर चला गया। वहां से अचानक उसका पैर फिसलने की वजह से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और जमकर हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा खत्म कराया। किशोर को लेकर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने किशोर की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस किशोर के साथ यह हादसा हुआ है उसका नाम सचिन है। उसकी उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। सचिन के पिता सिविल के मिस्त्री हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लोगों का कहना है कि बिरसानगर के पीएम आवास योजना के इस निर्माणाधीन फ्लैट में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। पहले भी यहां एक गड्ढे में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी।

Read also Jamshedpur MGM Hospital News : वेतन समय पर नहीं मिलने से संकट में होमगार्ड, 10 दिन में एक महिला होमगार्ड ने किया आत्महत्या का प्रयास, तो दूसरी फूट-फूट कर रोई

Related Articles

Leave a Comment