Home » मानगो में बैंक्वेट हॉल के सामने खड़ी कार से साउंड सिस्टम चोरी, ऑटो सवार चोर ने अंजाम दी घटना

मानगो में बैंक्वेट हॉल के सामने खड़ी कार से साउंड सिस्टम चोरी, ऑटो सवार चोर ने अंजाम दी घटना

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

by Reeta Rai Sagar
Alto car theft in Jamshedpur.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़ी कार‌ में चोरी हो गई है। एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने साउंड सिस्टम पार कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें ऑटो रिक्शा पर सवार 3 संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कार मालिक इश्तियाक अहमद अपने परिवार के साथ एक पार्टी में शामिल होने राजवाड़ा पैलेस गए थे। उन्होंने अपनी कार बैंक्वेट हॉल के बाहर पार्क की और अंदर चले गए। पार्टी खत्म होने के बाद जब वह बाहर लौटे, तो देखा कि कार का ताला टूटा हुआ है। अंदर से कार का साउंड सिस्टम गायब पाया गया। अन्य छोटे मोटे सामान भी गायब मिले।

घटना से घबराए इश्तियाक अहमद ने तत्काल स्थानीय लोगों और मानगो पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें एक ऑटो रिक्शा और उस पर सवार संदिग्ध युवक कार के आसपास मंडराते और फिर तेजी से वहां से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। यह फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है।

पीड़ित ने मानगो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मानगो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद बैंक्वेट हॉल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Also Read: Jugsalai Fire : जुगसलाई फाटक के पास लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Related Articles