Home » RANCHI CRIME NEWS: बुढ़मू में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

RANCHI CRIME NEWS: बुढ़मू में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

by Vivek Sharma
रांची के रातू क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, इलाके में दहशत, वन विभाग सतर्क।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र से एक युवक का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने शव को संदिग्ध हालत में देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles