Home » Chakradharpur Road Accident : पिकअप वैन की टक्कर से साइकिल सवार घायल, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Chakradharpur Road Accident : पिकअप वैन की टक्कर से साइकिल सवार घायल, एक की मौत, दूसरा गंभीर

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chakradharpur (Jharkhand) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बायहातु गांव में शनिवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने साइकिल से घर लौट रहे दो ग्रामीणों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान बायहातु निवासी केदार केराई (48) और पुरसु राम कराई (42) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों मजदूरी करके रामदा से लौट रहे थे। घर के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आई सवारी पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और कई हड्डियां टूट गईं।

इलाज के दौरान केदार केराई ने तोड़ा दम

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया, जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन, केदार केराई की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब चार बजे केदार केराई ने दम तोड़ दिया।

घायल को भेजा गया सदर अस्पताल

घायल पुरसु राम कराई को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। केदार केराई की मौत की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles