चाईबासा : आगामी 17-18 जनवरी को किरीबुरू में आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन होगा। यही नहीं, आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा 11 जनवरी को चाईबासा में न उपरूम-जुमूर कार्यक्रम करेगी। इसको लेकर महासभा और युवा महासभा के पदाधिकारियों की जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय कैम्पस में संयुक्त बैठक हुई ।

बैठक में महासभा केन्द्रीय कमेटी के महासचिव सोमा कोड़ा ने 17 जनवरी और 18 जनवरी को किरीबुरू में होनेवाले वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिये आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों को निर्देश दिया । साथ ही दियुरी,मुण्डा-मानकी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों को आमंत्रित करने तथा दो दिवसीय कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के लिये जिम्मेदारी सौंपी है।
दूसरी तरफ चाईबासा में 11 जनवरी को हो रहे ‘हो’ समाज का मिलन समारोह उपरूम-जुमूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की गई है। सामाजिक जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय एवं पारंपरिक परिधान में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ हेस्सा, जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी, उपाध्यक्ष पुतकर लागुरी, जयप्रकाश हेम्ब्रम एवं अन्य सदस्य उपास्थित थे ।
Read Also- Chaibasa Maghe Parv 2026 : माघे पर्व 4 फरवरी को मनाने का लिया गया निर्णय

