Home » अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब व सामग्री बरामद

अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब व सामग्री बरामद

मोटु जोजो के घर से भारी मात्रा में नकली शराब, कच्चा स्प्रीट, खाली बोतलें, ढक्कन, स्टीकर समेत शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई।

by Reeta Rai Sagar
Chaibasa crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम गंजड़ा टोला-हाथीबासा में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को सूचना मिली थी कि मोटु जोजो अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद 7 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मोटु जोजो के घर से भारी मात्रा में नकली शराब, कच्चा स्प्रीट, खाली बोतलें, ढक्कन, स्टीकर समेत शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने इस मामले में मुफ्फसिल थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस संबंध में चाईबासा सदर एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ अवैध शराब का निर्माण करने वाले, बल्कि इसका सेवन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर ऐसे कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जप्त सामानों का विवरण:

  1. एमसी डॉवेल्स 180 एमएल की 45 बोतल
  2. रॉयल स्टैग 375 एमएल की 19 बोतल
  3. चार सफेद प्लास्टिक बोरे में 375 एमएल की खाली शराब की बोतलें
  4. कच्चा स्प्रीट – 8 लीटर
  5. विभिन्न शराब कंपनियों के स्टीकर – 10 बंडल
  6. विभिन्न शराब कंपनियों के बोतल ढक्कन – 2 बोरा
  7. झारखंड सरकार का लोगो लगा स्टीकर – 1 बंडल
  8. लकड़ी का हथौड़ा – 1
  9. डीआईओ स्कूटी, पंजीयन संख्या JH06L 4378

Also Read: Chaibasa Congress News : शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles