चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक दु:खद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय अर्पित सुमन पुरती ने अपने जीजा के घर लुपुंगुटू में फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग 8 बजे की यह घटना है। जब अर्पित अपने कमरे में अकेली थीं। घर के अन्य लोग बाहर बरामदे में टीवी देख रहे थे। परिजनों ने बताया कि अर्पित महिला कॉलेज में इंटर में पढ़ाई कर रही थीं। उसके साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
परिजन नहीं बता पा रहे आत्महत्या का कारण
अर्पित के परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि अर्पित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। अर्पित के दोस्त और परिवार के लोग इस घटना से बहुत दुःखी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Read Also- Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : ‘वो पीपल वाला पत्ता’…

