Home » Bokaro Elephant News : बेटे को बचाने में पिता की गई जान, दरहाबेडा में हाथियों के हमले से दहशत

Bokaro Elephant News : बेटे को बचाने में पिता की गई जान, दरहाबेडा में हाथियों के हमले से दहशत

by Rakesh Pandey
Jharkhand Elephant Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ललपनिया : झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड की कंडेर पंचायत के दरहाबेडा गांव में हाथियों के हमले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, जिसमें एक पिता ने अपने बेटे को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान करमचंद सोरेन के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को देर रात 6 हाथियों का झुंड गांव में दाखिल हुआ और एक घर की दीवार तोड़ने लगा। खतरे को भांपते हुए करमचंद सोरेन ने पहले अपनी पत्नी और छोटे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद वह अपने बड़े बेटे को बचाने गया। इसी दौरान एक हाथी ने करमचंद पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने उसकी गर्दन में दांत घुसाकर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड अभी भी आसपास के जंगल क्षेत्र में मौजूद हो सकता है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण पूरी रात जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं।

Read Also- East Singhbhum Crime: बहरागोड़ा में दबंगों ने नीम के पेड़ से बांधकर हेड मास्टर को पीटा, पांच गिरफ्तार

Related Articles