Home » Tata Steel Recruitment : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में निकली बहाली

Tata Steel Recruitment : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में निकली बहाली

Tata Steel Recruitment : आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून से 25 जून के बीच है। ऑनलाइन ही इसका आवेदन जमा होगा। एडमिट कार्ड 29 जून को जारी होगा।

by Arvind Shrivastava
Tata Steel announces Trailblazers 4.0 sports conclave in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (टीएसटीएल) में नियुक्ति को लेकर बहाली बुधवार को निकाली गई। टाटा स्टील के कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों के बच्चो, रजिस्टर्ड रिश्तेदारों के लिए यह बहाली निकाली गई है। आइटीआइ पास अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए यह बहाली निकली है। इसके तहत आवेदक को आइटीआइ पास होना अनिवार्य है। फिटर, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आइटीआइ पास होना चाहिए जबकि मैट्रिक इंग्लिश में होना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून से 25 जून के बीच है। ऑनलाइन ही इसका आवेदन जमा होगा। एडमिट कार्ड 29 जून को जारी होगा। लिखित परीक्षा 3 जून से 5 जुलाई के बीच होगी। 25 जून तक फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख है। ऑनलाइन परीक्षा के साथ पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल होगा।

आवेदक का जन्म 1 जून 2004 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए। एससी व एसटी आवेदक का जन्म 1 जून 2002 से 1 जून 2008 के बीच होनी चाहिए, कर्मचारियों के बच्चों का जन्म 1 जून 2001 से 1 जून 2008 तक होना चाहिए जबकि एससी व एसटी आवेदक का जन्म 1 जून 1999 और 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए, रजिस्टर्ड रिलेशन वाले आवेदक का जन्म 1 जून 1996 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए।

15 महीने ट्रेनिंग मिलेगा

चयनित अभ्यर्थियो को 15 माह का ट्रेनिंग दिया जायेगा, जिसमें 12 माह यानी एक साल का ट्रेनिंग होगा जबकि तीन माह का स्पेशल ट्रेनिंग दिया जाएगा। एसएनटीआइ में ट्रेनिंग के साथ ही ऑन जॉब ट्रेनिंग भी शॉप फ्लोर में दिया जाएगा। चयनित जो आइटी अप्रेंटिसशिप पहले कर चुके है या कांट्रैक्ट में किसी अन्य संस्थान से जुड़े है, उनको मौका नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों को ज्वाइनिंग के 14 दिन पहले एनटीसी व एसटीसी लाना होगा, आइटीआइ सर्टिफिकेट देना होगा। चयनित को ट्रेनिंग के दौरान 10,560 रुपये प्रतिमाह मिला करेगा, ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट की ट्रेनिंग व परीक्षा पास करने के बाद सबको टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में बहाल किया जाएगा।

Read Also: Jamshedpur Tata Steel : टाटा स्टील कर्मियों के ग्रेड पर प्रबंधन यूनियन के बीच तनातनी, नहीं बन रही सहमति

Related Articles

Leave a Comment