Home » Jamshedpur Crime : बिरसानगर में स्कूल वैन चालक ने पांच वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

Jamshedpur Crime : बिरसानगर में स्कूल वैन चालक ने पांच वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

आरोपी टेल्को कॉलोनी के राधिका नगर का रहने वाला है। बुधवार को पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
birsanagar rape case ragistered
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां 45 वर्षीय स्कूल वैन चालक ने अपनी पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। मेडिकल जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी की पहचान मन्नू उर्फ मनोज कुमार के रूप में हुई है। आरोपी टेल्को कॉलोनी के राधिका नगर का रहने वाला है। बुधवार को पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पीड़ित को ले जाया करता था स्कूल

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज पिछले काफी समय से बच्ची को स्कूल लाने और ले जाने का काम कर रहा था। परिवार के लोगों को उस पर भरोसा था। मंगलवार की दोपहर छुट्टी के बाद, जब वह बच्ची को घर छोड़ने जा रहा था, उसी दौरान उसने वैन के अंदर ही यह घिनौने काम किया है। शाम को जब बच्ची घर पहुंची, तो उसकी हालत देखकर माता-पिता घबरा गए। मासूम ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। इसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

थाने में केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस ने फौरन बच्ची को सदर अस्पताल भेजा। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक थाने के बाहर हंगामा किया।

Read also Chaibasa News : चाईबासा में पत्थर से कूच कर एक युवक की हत्या, जंगल में फेंकी गई लाश

Related Articles