Home » Khunti News: सोमा मुंडा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, शूटर्स समेत छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

Khunti News: सोमा मुंडा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, शूटर्स समेत छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

इससे पहले भी इस हत्याकांड में आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti : खूंटी जिले में पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या को अंजाम देने वाले शूटर्स समेत छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर न सिर्फ हत्याकांड में शामिल होने, बल्कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कराने का भी आरोप है।

पुलिस का कहना है कि सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान दानियल संगा, सुमित दंगल सांड और मारकुस संगा सहित अन्य आरोपियों ने रांची-खूंटी मार्ग के हुटार इलाके में सड़क जाम कर यातायात बाधित किया था। जांच के बाद इनकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छहों आरोपियों की परेड कराई। उन्हें खूंटी थाना से पैदल मार्च कराते हुए शहर के मुख्य मार्गों से ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आरोपियों को देखने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देना है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस हत्याकांड में आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें पालकोट हाउस किशोरगंज निवासी देवव्रत नाथ शाहदेव, जियरप्पा निवासी बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा उर्फ सुकरा, रविया पाहन उर्फ रवि, रामेश्वर संगा उर्फ रमेश, बिकुआदाग निवासी पंकज कुमार शर्मा और चंदन यादव शामिल हैं।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles