Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर इलाके में गुरुवार की दोपहर लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट का मामला सामने आया। पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते हैं कि दो युवक लक्ष्मी ज्वेलर्स पर पहुंचे थे और वहां से जबरदस्ती गहने लेकर जा रहे थे। तभी लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक ने पुलिस को फोन कर दिया। तब पुलिस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खाते में कितने रुपए भेजे गए पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं है। जिस युवक पर लूट का आरोप लगा है वह दुकान से जबरन गहने लेकर जा रहा था। लेकिन उसका कहना है कि अकाउंट में पैसे डाल दिए थे। अब देखना यह होगा कि युवक ने अकाउंट में कब और कितने पैसे डाले। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक ने कंट्रोल रूम में फोन करके लूट की सूचना दी थी। इसी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को दबोच लिया।
लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक का कहना है कि उनके खाते में नहीं आए रुपए
बताया जा रहा है की लक्ष्मी ज्वेलर्स में दो युवक गुरुवार की दोपहर पहुंचे थे और मालिक को बताया कि उनके अकाउंट में गहने को लेकर कई लाख रुपए भेज दिए गए हैं। लेकिन मालिक का कहना है कि उनके अकाउंट में कोई पैसा नहीं आया। इसके बाद दोनों युवक दुकान से जबरन गहने लेकर चलते बने। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read Also: बाबूलाल मरांडी व्यंग्यात्मक शैली में बोले- राज्यवासी मुख्यमंत्री को दें ‘शॉपिंग टूर’ की बधाई

