Home » RANCHI NEWS: लालपुर चौक पर शव रखकर लोगों ने कर दिया रोड जाम, हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

RANCHI NEWS: लालपुर चौक पर शव रखकर लोगों ने कर दिया रोड जाम, हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

बीती रात लोअर वर्द्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में की गई थी हत्या

by Vivek Sharma
RANCHI: लालपुर चौक पर हत्या के विरोध में शव रखकर सड़क जाम, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह बाधित।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी के लालपुर चौक पर रविवार को लोगों ने एक व्यक्ति का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस वजह से लालपुर चौक पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन बीती रात लोअर वर्द्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में हुई हत्या के विरोध में किया गया था। मृतक की पहचान मधेशर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वे पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।  

हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर लालपुर चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने अब तक केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया, लेकिन इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ ALSO: RANCHI FIRE NEWS : खादगढ़ा बस स्टैंड में 5 बसों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

Related Articles

Leave a Comment