Home » Jamshedpur News : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, हुडको की टीम ने डिमना को हराया

Jamshedpur News : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, हुडको की टीम ने डिमना को हराया

डिमना के बल्लेबाजों ने 108 रन बनाए थे। बाद में हुडको की टीम ने 13.02 ओवर में दो विकेट पर 113 रन बना लिए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सोमवार से शुरू हो गया है। इसका भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वीपी डीबी सुंदर रामम मुख्य अतिथि थे। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशिष्ट अतिथि थे।

विधायक ने बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरुआत की।प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति और कोषाध्यक्ष अजय महतो ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।‌ टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हुडको और डिमना के बीच खेला गया। हुडको ने टॉस जीत कर डिमना को पहले बल्लेबाजी करने की दावत दी। ‌

डिमना के बल्लेबाजों ने 108 रन बनाए थे। बाद में हुडको की टीम ने 13.02 ओवर में दो विकेट पर 113 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिमना एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से अमजद ने 21 गेंदों पर 32 रन और शेखर ने 29 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। हुडको की ओर से गेंदबाजी में जीतेंद्र और रंधीर को एक-एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुडको एकादश ने मात्र 13.2 ओवर में दो विकेट खोकर 113 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। राघवेंद्र ने 38 गेंदों पर शानदार 42 रन बनाए, जबकि जीतेंद्र ने 22 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया। डिमना की ओर से राज प्रसाद और सुरेंद्र को एक-एक विकेट मिला। इस तरह डिमना की टीम यह मैच हार गई। उद्घाटन के मौके पर भादो माझी, राकेश पांडेय, राकी, अकबर, अमजद, इंतू आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment