चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया रेलवे स्टेशन में गुरुवार को हावड़ा से राउरकेला जा रही ट्रेन संख्या 20871 वंदे भारत एक्सप्रेस के हॉट एक्सल में आग और धुंआ देखने के बाद अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर ट्रेन को टुनिया स्टेशन पर एक घंटा तक रोका गया। सभी कोच की जांच के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की गई।

ब्रेक बाइंडिंग के कारण उठने लगा धुआं
घटना पूर्वाह्न 11 बजकर 3 मिनट की है। रेलवे सूत्रो के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच संख्या 235322 के नीचे ब्रेक बाइंडिंग के कारण अचानक धुआं उठने लगा। इसका पता चलते ही ट्रेन टुनिया में रोक दी गई।
समय रहते बुझाया गया धुआं, ट्रेन की जांच कर किया गया रवाना
रेलकर्मियों ने जांच की तो पता चला कि हॉट एक्सल की वजह से ब्रेक बाइंडिंग से चिंगारी और धुआं निकल रहा था। जिसे समय रहते बुझाया गया। इसके बाद पूरी ट्रेन की जांच की गई।
एक घंटा टुनिया में खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन की जांच व इस प्रक्रिया में ट्रेन एक घंटा टुनिया में खड़ी रही। इस दौरान डाउनलाइन पर यात्री और मालगाड़ी जहां-तहां खड़ी रही।
Read Also- Jamshedpur Thugs : उलीडीह में साधु के भेष बनाकर सोने के जेवरात की ठगी करने वाले दो आरोपी दबोचे गए

