Home » Jamshedpur Thugs : उलीडीह में साधु के भेष बनाकर सोने के जेवरात की ठगी करने वाले दो आरोपी दबोचे गए

Jamshedpur Thugs : उलीडीह में साधु के भेष बनाकर सोने के जेवरात की ठगी करने वाले दो आरोपी दबोचे गए

Jharkhand Hindi News : मोहल्ले की दूसरी गली में मांग रहे थे भीख, लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Thugs
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के सर्वोदय पथ में 17 जनवरी को कंचन देवी के साथ साधुओं के भेष में आए ठगों ने ठगी कर ली थी। ठगी की घटना को अंजाम देकर तीनों ठग फरार हो गए थे। घटना की जानकारी उलीडीह थाने में दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को आज 5 फरवरी को इनमें से दो आरोपियों को दबोच लिया गया है। यह दोनों उलीडीह इलाके में ही दूसरी गली में भीख मांग रहे थे। इलाके के लोगों ने उन्हें पहचान लिया कि इन्हीं ठगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पीड़ित महिला ने की दोनों ठगों की पहचान

तब दोनों को उस महिला के पास ले जाया गया जिसको इन लोगों ने ठगा था। बताते हैं कि महिला ने भी दोनों साधू के भेष में मौजूद ठगों को पहचान लिया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि इन्हीं ठगों ने उसके यहां से जेवरात पार कर दिए थे।
इसके बाद लोगों ने साधू के भेष में मौजूद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सोना कई गुना बढ़ाने का दिया था झांसा

बताते हैं कि 17 जनवरी को साधुओं के भेष में तीन व्यक्ति सर्वोदय पथ पर रहने वाली महिला कंचन देवी के घर गए थे और उन्हें बताया था कि वह सोना शुद्ध करके कई गुना बढ़ा देंगे। इसके बाद एक पोटली बनाकर महिला की सोने की चेन, जिउतिया और अन्य गहने ले लिए थे और पार कर दिए थे। पोटली में ईंट-पत्थर बांध दिया था।

पोटली में बांधकर गायब कर दिए थे जेवरात

महिला को कहा था कि जब वह काफी दूर निकल जाए तब पोटली खोलना। इसके बाद महिला ने जब पोटली खोली तो उसमें से उनके जेवरात गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आज इनमें से दो आरोपी पकड़े गए हैं।

Read AlsoJamshedpur Knife Crime: साकची में युवक पर चापड़ से हमला, चार्जर व नकदी के विवाद में हुई घटना

Related Articles

Leave a Comment