Home » Palamu Murder Case : रामपुरी चाकू से ससुर की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Palamu Murder Case : रामपुरी चाकू से ससुर की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जपला रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने आए लवकुश को दबोच कर ले गई थी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में ससुर की हत्या कर अपनी पत्नी व सास को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी लवकुश कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लवकुश कुमार यादव के पास से रामपुरी चाकू बरामद किया है। इसी चाकू से आरोपी ने ससुर की हत्या की थी और पत्नी और सास को घायल किया था।

बताते हैं कि लव कुश कुमार यादव को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह भागने की फिराक में जपला रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह ट्रेन पकड़ने वाला ही था कि पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने कबूल कर लिया अपना जुर्म

सीडीपीओ अवध कुमार यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लव कुश कुमार यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पहले से ही हत्या के इरादे से दिल्ली से रामपुर गया था। रामपुर में उसने रामपुरी चाकू खरीदा और उसके बाद उसने गम्हरिया गांव जाकर ससुर की हत्या कर दी। पत्नी और सास को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

साल 2023 में हुई थी लव कुश की शादी

पुलिस ने बताया कि लव कुश कुमार यादव की शादी साल 2023 में रीता देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में तनाव पैदा हो गया था। इसके चलते लव कुश की पत्नी मायके में रहने लगी थी। एक साल पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद खत्म करने के लिए पंचायत हुई थी। लेकिन मामला हल नहीं हुआ था।

पत्नी के साथ नहीं चलने पर हुआ था विवाद

इसके बाद आरोपी लवकुश कुमार यादव मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। फिर भी पत्नी से मोबाइल पर अक्सर उसका झगड़ा होता रहता था। आरोपी लव कुश कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि आखिरकार उसने पत्नी की हत्या करने का इरादा किया और अपने ससुराल पहुंचा था। उसने ससुराल पहुंच कर पत्नी को अपने साथ चलने के लिए कहा। सास ने कहा कि अब सुबह इस बारे में बात होगी। इसी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच- बचाव करने आए ससुर और सास पर भी उसने चाकू से वार किए। घायल ससुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Read Also- Hemant Soren Koderma : कोडरमा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार, चतरा में किया अंबेडकर विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान

Related Articles