Ranchi : अलग-अलग राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड के आईएएस अफसर के सेंट्रल ऑब्जर्वर के पद पर भेजे गए पांच आईएएस अधिकारियों के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने आईएएस अधिकारी अरवा राजकमल के स्थान पर ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन, उमाशंकर सिंह के स्थान पर मनोज कुमार, सचिव वाणिज्य अमित कुमार के स्थान पर भू राजस्व सचिव चंद्रशेखर, राहुल कुमार सिंह के स्थान पर संदीप सिंह व राजेश्वरी बी. के स्थान पर रमेश घोलप को प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह आधिकारिक निर्वाचन ड्यूटी में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न राज्यों में प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। बता दे कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात करने के लिए विभिन्न राज्यों से अधिकारियों का पैनल लिया जा रहा है।
Read Also- Jharkhand Commercial Tax officers : वाणिज्य कर के नव नियुक्त 54 पदाधिकारी की पोस्टिंग

