Home » Jamshedpur Illegal Liquor Raid : नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग की बिरसानगर में बड़ी कार्रवाई, अवैध Liquor की भट्ठियां ध्वस्त कर बड़े पैमाने पर शराब बरामद

Jamshedpur Illegal Liquor Raid : नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग की बिरसानगर में बड़ी कार्रवाई, अवैध Liquor की भट्ठियां ध्वस्त कर बड़े पैमाने पर शराब बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Illegal Liquor Raid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत, उत्पाद विभाग ने बिरसा नगर में बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

इसी सिलसिले में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग इलाके में टीम ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब बनाने वाली भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अवैध शराब बिक्री स्थल से तकरीबन 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया, ताकि दोबारा शराब निर्माण न हो सके।

उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के मद्देनज़र जिले में आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। ऐसा अधिकारियों का कहना है। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इलाके में लगातार रेड कर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाएं।

Read Also- The Photon News Special: कैरव अपहरण कांड के मास्टर माइंड की तलाश में लुधियाना पहुंची पुलिस; Kairav Gandhi Kidnapping

Related Articles

Leave a Comment