Ghatshila : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के छठे दिन सोमवार को घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में परीक्षा कदाचारमुक्त रही। सोमवार को दोनों स्तरों की परीक्षा सभी केंद्रों पर आयोजित की गई। मैट्रिक परीक्षा में कुल 7342 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7302 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1095 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1091 उपस्थित हुए तथा 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
छठे दिन मैट्रिक स्तर पर विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। जबकि इंटरमीडिएट स्तर पर जीवविज्ञान, बिजनेस स्टडीज एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस प्रकार दोनों स्तरों पर कुल 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अनुमंडल क्षेत्र में मैट्रिक के लिए कुल 23 एवं इंटरमीडिएट के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।
READ ALSO: Chaibasa Crime: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषियों को 25 साल की सजा

