Home » Chaibasa News : GM ने किया निर्माणाधीन सेंकेंड एंट्री का निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

Chaibasa News : GM ने किया निर्माणाधीन सेंकेंड एंट्री का निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

Chaibasa News : मेन रोड कनेक्टिविटी दूसरी ओर होने की बात सुनकर जीएम ने कहा कि यहां एक ही गेट की आवश्यकता थी, लेकिन तीन बना दिया गया। यह राशि का दुरुपयोग है।‌

by Rajeshwar Pandey
Railway GM inspecting under construction second entry at Chaibasa station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्र ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय का दौरा किया। इस क्रम में महाप्रबंधक ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के अंतर्गत 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेंकेंड एंट्री का निरीक्षण किया। गति शक्ति केंद्र एवं भवन का जायजा लिया।‌ वहीं अधिकारियों से यहां निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति और प्रगति की जानकारी ली।‌ इस क्रम में उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रबंधक तरुण हुरिया समेत मातहत अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।

दरअसल जीएम द्वारा इसकी उपयोगिता पूछे जाने पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह सेकेंड एंट्री है। मेन रोड कनेक्टिविटी दूसरी ओर होने की बात सुनकर जीएम ने कहा कि यहां एक ही गेट की आवश्यकता थी, लेकिन तीन बना दिया गया। यह राशि का दुरुपयोग है।‌ इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं जीएम ने डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिशा-निर्देश देते हुए समय पर कार्यों को पूर्ण करने को कहा। मौके पर रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पुष्प सह रंगोली प्रदर्शनी में हुए शामिल, किया पुरस्कृत

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री के निरीक्षण के बाद जीए और रेलवे अधिकारियों का काफिला महात्मा गांधी उद्यान पहुंचा। यहां जीएम लंबे अर्से बाद रेलवे द्वारा आयोजित पुष्प सह रंगोली प्रदर्शनी में शामिल हुए। जीएम ने प्रदर्शनी में लगाए विभिन्न प्रजातियों के आकर्षक और मनमोहक पुष्पों की विविधता देखकर मुग्ध हो गए।‌ बारी -बारी से पुष्प एवं रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रेल कर्मियों की प्रस्तुति व प्रयास की सराहना की।‌ इस दौरान उद्यान को और बेहतर बनाने तथा पौधरोपण कर हरा-भरा करने को कहा। वहीं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करने के साथ ही प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं प्रदर्शनी के बेहतर आयोजन के लिए जीएम ने रेलवे को 50 हजार रुपये नकद राशि देने की भी घोषणा की।‌

प्रतियोगिता में इन्हें मिला उत्कृष्टता का पुरस्कार

स्टाफ फ्लावर्स शो- प्रथम प्रशांता सेनगुप्ता मैकेनिकल टाटा, द्वितीय संदीप मुखर्जी इंजीनियरिंग आदित्यपुर तथा तृतीय बीएस राव एस एंड डब्ल्यू। स्टाफ पेटल्स रंगोली शो- प्रथम मंजू तिर्की और संगीता महथा मेडिकल चक्रधरपुर, द्वितीय नीतू सुना व राखी कर्मकार पर्सनल चक्रधरपुर तथा तृतीय टोनी राड्रिक्स व सितारा पासवान आपरेटिंग चक्रधरपुर। इंटर डिपार्टमेंटल फ्लावर शो- प्रथम मैकेनिकल, द्वितीय इंजीनियरिंग तथा तृतीय आरपीएफ। बेस्ट कैप्ड गार्डन- प्रथम रीना बाला साहू पर्सनल चक्रधरपुर, द्वितीय सुनील कुमार यादव इलेक्ट्रिक टीआरडी राउरकेला तथा तृतीय नवदीप राय इंजीनियरिंग जीपी।

Read Also: Chaibasa News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने नामांकन पर्चा किया दाखिल

Related Articles

Leave a Comment