रांची : झारखंड में सिख समुदाय के आनंद कारज विवाह के पर्यवेक्षण और शिकायत निवारण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अविनाश कुमार के अनुमोदन के बाद राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

इसके अनुसार,, सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को आनंद कारज विवाह के पर्यवेक्षण एवं शिकायत निवारण के लिए सचिव स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। वहीं, कार्य की महत्ता को देखते हुए निबंधन महानिरीक्षक, झारखंड को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जो दैनिक अनुश्रवण और समन्वय का कार्य करेंगे।
यह नियुक्ति माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। न्यायालय ने अपने आदेश की कंडिका 12 (चार) में प्रत्येक राज्य को आनंद कारज विवाह के लिए एक सचिव स्तरीय नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया था।

