Home » Mango Nagar Nigam Election: जेबा कादरी की प्रेस कांफ्रेंस स्थल के बाहर विरोधियों का हंगामा

Mango Nagar Nigam Election: जेबा कादरी की प्रेस कांफ्रेंस स्थल के बाहर विरोधियों का हंगामा

जमकर की गई नारेबाजी, जेबा ने झामुमो पर लगाया धोखा देने का आरोप

by Mujtaba Haider Rizvi
Mango Nagar Nigam election Zeba Qadri protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर रोज कुछ न कुछ बवाल हो रहा है। बुधवार को जेबा कादरी ने मानगो में प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का एलान किया कि उन्हें एआईएमआईएम का समर्थन प्राप्त है। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें जेएमएम ने धोखे में रखा। पहले वादा किया था कि जेएमएम समर्थन करेगा। मगर, बाद में उसके नेताओं ने मना कर दिया।

इधर, जेबा कादरी प्रेस कांफ्रेंस कर रही थीं तो दूसरी तरफ‌, विरोधी प्रेस कांफ्रेंस स्थल पर बवाल कर रहे थे।

मना करने पर भी नहीं माने समर्थक

यह लोग बाहर कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित जेबा खान के समर्थन में नारे बाजी कर रहे थे। इनकी कुछ लोगों से बहस भी हुई। एआईएमआईएम के कुछ नेताओं ने बाहर निकल कर इन लोगों को चुप कराने की कोशिश की मगर, लोग नहीं मानें। उनका कहना था कि जो कैंडीडेट अच्छा है वह उसकी तारीफ करने आए हैं। इस पर उनसे कहा गया कि आप कहीं और जाकर प्रचार कीजिए। यहां एआईएमआईएम की प्रेस कांफ्रेंस चल रही है उसे बाधित नहीं करें। इस पर भी वह लोग नहीं मानें।

AIMIM ने किया जेबा कादरी के समर्थन का एलान

गौरतलब है कि जेबा कादरी ने अलीशा गार्डेन में प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस प्रेस कांफ्रेंस में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर आए थे। उन्होंने जेबा कादरी को मानगो के मेयर पद के लिए समर्थन देने का एलान किया। इसी के बाद एआईएमआईएम में बवाल हो गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव बाबर खान और कोल्हान प्रभारी सालिक जावेद में कुछ बात हुई और इसी के बाद बाहर निकल कर बाबर खान ने इस्तीफे का एलान कर दिया।

Read Also: Mango Nagar Nigam Election: AIMIM के प्रदेश महासचिव बाबर खान व जिला अध्यक्ष फखरुद्दीन ने दिया इस्तीफा

Related Articles

Leave a Comment