Garhwa : गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द गांव के रहने वाले शुक्ला रजवार ने हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताते हैं कि शुक्ला रजवार अपनी होने वाली पत्नी से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वीडियो कॉलिंग के दौरान ही शुक्ला रजवार ने शौचालय में जाकर फांसी लगा कर जान दे दी।
20 दिन पहले गया था हैदराबाद
इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते हैं कि शुक्ला रजवार 20 दिन पहले मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया था। 25 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। उसका विवाह हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के चौबे मझिगवां गांव में तय हुआ था।

