Home » Chaibasa News : ट्रक की चपेट में आने से फोटोग्राफर की मौत, ट्रक जब्त

Chaibasa News : ट्रक की चपेट में आने से फोटोग्राफर की मौत, ट्रक जब्त

Chaibasa News : टीएमएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

by Rajeshwar Pandey
Photographer killed after being hit by a truck in Chaibasa, police seized the truck
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के एनएच 75 ई रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर रेलवे ओवरब्रिज पर चावल लदे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इनकी टाटा में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

मृत युवक का नाम अनूप सिंह है। वह चक्रधरपुर थाना के पीछे रहने वाले थे। वह निजी फोटोग्राफर थे।

अनूप सिंह अपनी मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर ओवरब्रिज पार कर रहे थे। तभी, चावल लदे एक ट्रक ने अनूप सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे।

चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में उनकी कमर और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें टाटा स्थित टीएमएच अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, सरायकेला पार करते ही उन्हें तेज दर्द हुआ और चिल्लाने के बाद वह बेहोश हो गए। टीएमएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद चक्रधरपुर में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही उदय मांझी, राजेश शर्मा, उदय जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, दिनेश जना सहित उनके परिचितों और स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also: चक्रधरपुर में चुनावी सरगर्मी के बीच धमकी भरे पोस्टर ने मचाई हलचल, भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने विरोधियों पर लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Comment