Home » RANCHI NEWS: नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न व फोटो वायरल मामले में आरोपी को कोर्ट का नोटिस

RANCHI NEWS: नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न व फोटो वायरल मामले में आरोपी को कोर्ट का नोटिस

अदालत ने आरोपी को 15 जून को उपस्थित होने का निर्देश दिया

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: विशेष पोक्सो कोर्ट ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी सोएब अंसारी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। अदालत ने आरोपी को 15 जून को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अदालत में दायर शिकायत के अनुसार पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि सोएब अंसारी ने पहले छात्रा से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर 20 अगस्त 2025 को एक होटल में बुलाया। वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी और अन्य लोगों ने पैसों की मांग की और धमकी दी। परिजनों ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर 17 अप्रैल को अदालत में मामला दायर किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पीड़िता, शिकायतकर्ता और एक अन्य गवाह का बयान दर्ज किया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला बनता हुआ पाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ स्पीड पोस्ट से नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

Related Articles