Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस के दो एएसआई सस्पेंड

Jamshedpur News : जमशेदपुर में रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस के दो एएसआई सस्पेंड

डीएसपी ट्रैफिक ने दोनों मामलों की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई हुई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस के दो एएसआई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। इन दोनों एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन एएसआई पर कार्रवाई हुई है, उनमें एक एएसआई शिव शंकर पासवान और दूसरे एएसआई जयकुमार दास हैं। रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। डीएसपी ट्रैफिक ने दोनों मामलों की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई हुई है।

पोटका के शिक्षक की मानगो नगर निगम में जनगणना में ड्यूटी लगी थी। शिक्षक जमशेदपुर आ रहे थे। इन्हें टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग पॉइंट पर एएसआई जयकुमार दास ने रोका था। शिक्षक का आरोप है कि उन्हें काफी देर तक रोका गया और छोड़ने के लिए ₹10000 मांगे गए। शिक्षक का कहना है कि उनके पास सारे कागजात मौजूद थे। इसके बावजूद रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिक्षक ने इस मामले की शिकायत पोटका के विधायक संजीव सरदार से की थी। संजीव सरदार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने डीएसपी ट्रैफिक नीरज को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसी तरह 8 मई को साकची थाना के गेट पर स्थित चेकिंग पॉइंट पर एएसआई शिव शंकर पासवान पर आरोप लगा कि उन्होंने एक बाइक सवार से ₹1000 की रिश्वत मांगी है। उन्होंने प्रदूषण प्रमाण पत्र को लेकर यह रिश्वत मांगी थी। ऐसा आरोप था। दोनों मामले की जांच डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने की और दोनों एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment