Home » RANCHI NEWS: बुजुर्ग महिला से चेन झपटने वाले तीन बदमाश अरेस्ट, लूटपाट करने वाला अपराधी भी हथियार के साथ धराया

RANCHI NEWS: बुजुर्ग महिला से चेन झपटने वाले तीन बदमाश अरेस्ट, लूटपाट करने वाला अपराधी भी हथियार के साथ धराया

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई छिनतई और लूट की घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने हरमू बाइपास रोड स्थित शिवगंज गली नंबर-3 में मार्निंग वॉक से लौट रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और झुमका झपटने वाले तीन अपराधियों को घटना के सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे कृष्णा देवी मार्निंग वॉक से लौट रही थीं। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर के पास बाइक सवार अपराधियों ने उनके कान का सोने का झुमका और गले की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता के बेटे भानु प्रताप नाथ शाहदेव की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसके आधार पर रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से छीने गए आभूषण, मोबाइल फोन, मास्क और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक रोहित कुमार ठाकुर और रोहित राज का लंबा आपराधिक इतिहास है।

वहीं सदर थाना क्षेत्र के कांटाटोली-कोकर मार्ग पर राहगीरों और टोटो यात्रियों से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दिलकश गद्दी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लोडेड देशी कट्टा, चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार दिलकश पर पहले से लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Comment