Home » Khunti News: रसोईयों की हड़ताल से प्रभावित हुई मध्याह्न भोजन योजना, शिक्षक संभाल रहे रसोई की जिम्मेदारी

Khunti News: रसोईयों की हड़ताल से प्रभावित हुई मध्याह्न भोजन योजना, शिक्षक संभाल रहे रसोई की जिम्मेदारी

शिक्षकों का कहना है कि पहले से ही पठन-पाठन, प्रशासनिक दायित्व और ऑनलाइन रिपोर्टिंग का दबाव रहता है। ऐसे में भोजन बनाने और वितरण की जिम्मेदारी निभाना बेहद कठिन हो गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईया कर्मी हड़ताल पर चली गई हैं। रसोईयों की गैरहाजिरी में विद्यालयों के समक्ष बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती बन गया है।हालात यह है कि कई विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षिकाएं खुद रसोई में उतरकर बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही हैं।

इससे उनकी मूल शैक्षणिक जिम्मेदारियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि पहले से ही पठन-पाठन, प्रशासनिक दायित्व और ऑनलाइन रिपोर्टिंग का दबाव रहता है। ऐसे में भोजन बनाने और वितरण की जिम्मेदारी निभाना बेहद कठिन हो गया है।भोजन तैयार करने और बच्चों में वितरित करने में लगने वाले समय के कारण कक्षाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है।

कई विद्यालयों में निर्धारित समय पर पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है, जिससे बच्चों की शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने कहा कि सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी एसएमसी को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि बच्चों को भोजन नियमित रूप से मिलता रहे।

Read also – नाइजर में सैन्य शासन ने फ्रांसीसी राजदूत को बनाया बंधक, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Related Articles

Leave a Comment