रांची : झारखंड कैडर के 2019 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार मीणा पिछले लगभग दो माह से ‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ में हैं। तबादले के बाद उन्हें अब तक नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, उनकी पोस्टिंग एसडीएम या डीडीसी रैंक के पद पर की जानी है, लेकिन हालिया तबादला सूची में भी उनके नाम पर विचार नहीं हो पाया। आईआईटियन रहे आईएएस अधिकारी कोडरमा एसडीएम और चाईबासा डीडीसी के पद पर भी रहे।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में हुए तबादले के बाद से ही वे कार्मिक विभाग में प्रतीक्षा में बैठे हुए हैं। प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर चर्चा है कि प्रशासनिक पदों पर रिक्तियां होने के बावजूद उनकी तैनाती लंबित क्यों है। राज्य सरकार द्वारा हाल में कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया, परंतु उसमें भी संदीप कुमार मीणा को नई जिम्मेदारी नहीं मिली। इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी पोस्टिंग में देरी की वजह क्या है। कार्मिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लंबित मामलों पर निर्णय लिया जाएगा और आवश्यकतानुसार पदस्थापन आदेश जारी किए जाएंगे।
IAS Sandeep Kumar Meena : महीनों से ‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ में आईएएस संदीप कुमार मीणा, तैनाती लंबित
159

