Home » Palamu : अभिनेत्री जया प्रदा ने मेदिनीनगर में किया रोड शो, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

Palamu : अभिनेत्री जया प्रदा ने मेदिनीनगर में किया रोड शो, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

by Mujtaba Haider Rizvi
अभिनेत्री जया प्रदा ने मेदिनीनगर में किया रोड शो, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जया प्रदा शनिवार को शहर पहुंचीं और भारतीय जनता पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान शहर का माहौल उत्साह से भरा नजर आया। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

खुले वाहन में सवार होकर शहर घूमीं जयाप्रदा

रोड शो की शुरुआत चैनपुर क्षेत्र से हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरा। जया प्रदा खुले वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं और मतदाताओं से अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान करने की अपील करती रहीं। मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, नारों और तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

शहर के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी

इस दौरान जया प्रदा ने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी होता है। उन्होंने अरुणा शंकर को जनसेवा के प्रति समर्पित और सक्रिय उम्मीदवार बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मेदिनीनगर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में मदद मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं से विकास और सुशासन के लिए अरुणा शंकर को समर्थन देने की अपील की।

रोड शो के बाद सभा को भी किया संबोधित

रोड शो के बाद शिवाजी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जया प्रदा ने कहा कि जनता का उत्साह यह इशारे दे रहा है कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान में अरुणा शंकर को भारी समर्थन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 27 फरवरी को मतगणना के बाद अरुणा शंकर प्रचंड मतों से विजयी होंगी। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहिए, जिसे शहर की समस्याओं, योजनाओं और जरूरतों की गहरी समझ हो। अनुभवी नेतृत्व ही शहर के विकास कार्यों को तेजी से पूरा कर सकता है।

भाजपा के यह नेता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें जयश्री गुप्ता, मीना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही, विधायक आलोक कुमार चौरसिया, पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे और बिभाकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

READ ALSO: East Singhbhum Municipality Election 2026: पूर्वी सिंहभूम में मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न, गठित हो गईं पोलिंग पार्टियां

Related Articles

Leave a Comment