धनबाद : गिरिडीह में साेमवार काे मतदान के दाैरान हिंसक झड़प हुई। दाे लाेगाें काे गाेली लगी है। घटना बख्शीडीड भंडारीडीह बाजार वार्ष संख्या 18 में बूथ संख्या तीन की है। घटना में 60 वर्षीय शमीम काे सिर में गाेली लगी है वहीं 35 वर्षीय असलम के पैर में गाेली लगी है। घायल झारखंड मुक्ति माेर्चा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद दाेनाें घायलाें काे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। देर शाम दाेनाें घायलाें काे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी लाया गया। यहां सर्जिकल आईसीयू में दाेनाें काे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
Read Also: Ranchi Plane Carsh : रांची में चार्टर विमान हादसा, दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश

