Home » Ramgarh Municipal Election Result : रामगढ़ में कुसुमलता आगे, 10 वार्डों के परिणाम घोषित, विजेताओं के समर्थकों में जश्न

Ramgarh Municipal Election Result : रामगढ़ में कुसुमलता आगे, 10 वार्डों के परिणाम घोषित, विजेताओं के समर्थकों में जश्न

Jharkhand Hindi News : मतगणना केंद्र के बाहर अबीर-गुलाल लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो

by Rakesh Pandey
Ramgarh Municipal Election Result
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ नगर परिषद चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। रामगढ़ में मतगणना केंद्र से जैसे ही परिणाम सामने आए, विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। जश्न मनाने लगे। रामगढ़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता बढ़त बनाए हुए हैं।

अबीर-गुलाल लगा समर्थकों ने खेली होली

घोषणा के तुरंत बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। प्रशासन ने मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

रामगढ़: अध्यक्ष पद का रुझान-पहले राउंड में

कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 2272
-भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 2203 मत
-आजसू समर्थित रेणु देवी को 907 वोट
-जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 549 मत।

नगर परिषद के गठन की दिशा में अहम कदम

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव के इन परिणामों के साथ नई परिषद के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाओं और नगर प्रशासन से जुड़े निर्णयों में नव-निर्वाचित पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

रामगढ़: अध्यक्ष पद का रुझान तीसरा राउंड

कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 6984
-भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 6332 मत
-आजसू समर्थित रेणु देवी को 2502 वोट
-जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 2340 मत।

रामगढ़: अध्यक्ष पद का रुझान चौथा राउंड-

-कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 7949
-भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 6842 मत
-आजसू समर्थित रेणु देवी को 2742 वोट
-जेएलकेएम समर्थित अनीता मुंडा को 2470 मत।

रामगढ़: अध्यक्ष पद का रुझान पांचवां राउंड

कांग्रेस समर्थित कुसुमलता कुमारी 8192
-भाजपा समर्थित प्रिया करमाली को 6940 मत
-आजसू समर्थित रेणु देवी को 3118 वोट
-जेएलकेएम समर्थित अनीता कुमारी को 2766 मत।

गिरिडीह से जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा करीब सात हजार मतों से आगे चल रही है। भाजपा समर्थित डा शैलेन्द्र चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि एक भी चक्र का रुझान अधिकृत तौर पर अब तक नहीं आया है।

Read Also- Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 LIVE : देवघर नगर निगम मेयर पद : पहले राउंड में भाजपा समर्थित रीता चौरसिया 2300 वोट से आगे

Related Articles

Leave a Comment