RANCHI: देश भर में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसे लेकर शुक्रवार को रांची नगर निगम में प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बताया गया कि जनगणना 2027 भारत की 16वीं जनगणना होगी। यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। इस बार कागज आधारित फॉर्म के स्थान पर मोबाइल ऐप, डिजिटल डेटा प्लेटफार्म और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा कलेक्ट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाली यह ऐतिहासिक जनगणना रांची नगर निगम के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिसे पूरी तत्परता व प्रतिबद्धता के साथ संपन्न किया जाएगा। प्रशासक ने कहा कि जनगणना कोषांग का गठन कर टीमों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी कर्मियों व पदाधिकारियों को अपनी भूमिका व वैधानिक शक्तियों की स्पष्ट जानकारी हो। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को सफल, सटीक और पारदर्शी बनाने हेतु सभी कर्मी सक्रिय रूप से कार्य करें। बैठक में सहायक प्रशासक, कार्यालय अधीक्षक व निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
दो चरणों में होगी जनगणना
पहले चरण में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस होगा। प्रत्येक घर की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं (पानी, बिजली आदि) का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनगणना होगी। जिसके तहत लिंग, आयु, धर्म, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक विवरण कलेक्ट किए जाएंगे।
READ ALSO: JHARKHAND CM HOLI: सीएम ने स्पीकर व विधायकों संग खेली फूलों की होली, जानें क्या कहा

