Home » CI Appointment : सीआई की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ी, 10 को कागजातों की जांच

CI Appointment : सीआई की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ी, 10 को कागजातों की जांच

CI Appointment : अधिकारियों ने बताया कि आयोग द्वारा अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो के रिक्त पदों के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

by Nikhil Kumar
Document verification process for Circle Inspector appointment candidates.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में अंचल निरीक्षक- सह- कानूनगो पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, जाति, आवासीय समेत अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों का सत्यापन 10 मार्च को प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा (रांची) स्थित विभागीय कार्यालय में किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आयोग द्वारा अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो के रिक्त पदों के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Read Also: RANCHI NEWS: ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ की शुरुआत, जानें क्या कहा डीडीसी ने

Related Articles

Leave a Comment