Home » Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के प्रसिद्ध संस्थान XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की जांच

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के प्रसिद्ध संस्थान XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की जांच

संस्थान को भेजा गया था ईमेल, जानकारी मिलते ही फौरन हरकत में आया प्रशासन

by Mujtaba Haider Rizvi
XLRI Jamshedpur Bomb Threat Email
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान एक्सएलआरआई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी संस्थान के ईमेल पर भेजी गई। ईमेल खोलते ही संस्थान के अधिकारी हक्का-बक्का रह गए। फौरन घटना की सूचना एसएसपी और पुलिस को दी गई।

पुलिस ने खाली करा लिए थे क्लासरूम्स

एक्सएलआरआई को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी के निर्देश पर फौरन पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डाग स्क्वाड के सहारे एक एक्सएलआरआई के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। फिलहाल कहीं कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। पुलिस ने एक्सएलआरआई के सभी क्लास रूम खाली करा दिए थे। इसके बाद एक-एक कमरे की तलाशी ली गई।

ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू

बम से उड़ाने की धमकी की बात सुनते ही छात्र छात्राएं भी सशंकित थीं। लेकिन, अभी तक की जांच में किसी भी तरह का कहीं कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने यह ईमेल भेजकर खुराफात की है। अब पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।

Read Also: JHARKHAND HEALTH NEWS: 15वें वित्त आयोग से झारखंड को मिले 5 अरब 16 करोड़, हेल्थ सेंटरों में बदलेगी व्यवस्था

Related Articles

Leave a Comment