Home » Jharkhand Weather : पलामू में 45°C के करीब पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather : पलामू में 45°C के करीब पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather : मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज समेत रांची, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, धनबाद और कोडरमा में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

by Anurag Ranjan
Jharkhand Weather Alert
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 से 28 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

शनिवार को पलामू में अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। राजधानी रांची का तापमान भी 40.8°C तक पहुंच गया। इसके अलावा जमशेदपुर (40.3°C), बोकारो (41.2°C), सरायकेला (42.6°C) और कोडरमा (41.6°C) में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिला।

कई जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट

मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज समेत रांची, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, धनबाद और कोडरमा में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 01 मई 2026 तक कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। 27 और 28 अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना अधिक है। 29 अप्रैल से एक मई के बीच भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम में बदलाव के चलते रांची समेत आसपास के इलाकों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 39°C के बीच रहने का अनुमान है।

Read Also: Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : कुल करनी की धरनी

Related Articles

Leave a Comment