घाटशिला : घाटशिला थाना में अवैध संबंध को लेकर समझौता का मामला शुक्रवार की देर रात तक थाना में चलता रहा। हालांकि पति के घर नही जाने की बात कह कर कलयुगी मां ने अपने 16 वर्षीय पुत्र को छोड़ मायके चली गई। इस दौरान पुलिस ने प्रेमी को थाना से ही छोड़ दिया गया।जानकारी के अनुसार घाटशिला कॉलेज रोड स्थित बुक लैंड किताब दुकान की मालकिन का इस्ट्रांग्राम के माध्यम से पुरुलिया के रहने वाले राहुल मांझी नामक युवक से पिछले एक साल से दोस्ती कर बैठी थी।
इस दौरान दोनों का मैसेज का आदान प्रदान यू कहे हर दिन चलता था। इस दौरान पुरुलिया का युवक पहले भी एक बार घाटशिला आकर युवती से मुलाकात कर चुका था। इस दौरान इस बात की भनक महिला के पति और उनके 16 साल के बेटे को भी लग चुका था। दोनों ने महिला के काफी समझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन महिला हर बार परिवार में विवाद खड़ा कर देती थी, इसको लेकर बराबर घर में कलह होता था। इस क्रम में शुक्रवार को महिला के बुलावे पर युवक फिर घाटशिला स्टेशन आया।
युवक के घाटशिला आने पर महिला घर को बंद कर उससे मिलने घाटशिला स्टेशन पहुंची, इधर महिला के बेटे को इस बात की भनक लगने पर बेटा भी स्टेशन पहुंच कर मां को प्रेमी के साथ मिलते पकड़ा। इस बीच काफी विवाद शुरु हो गया और देखते देखते दर्जनों लोग जमा हो गए। पहले तो प्रेमी की युवक को जमकर पिटाई की और उसके बाद महिला के साथ घाटशिला पुलिस को सुपूर्द कर दिया। इसके बाद घाटशिला थाने में कई लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला पति और बेटे के साथ रहने को तैयार नही हुई। जिसके बाद महिला के मायके वालों को पुलिस ने बुलाकर सारे मामले की जानकारी दी। उसके बाद महिला अपने माता पिता के साथ थाना में बांड लिखवाने के बाद मायके चली गई। इसको लेकर महिला के ससुराल वालों में काफी आक्रोश था।

