Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर व चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्षों व वार्ड पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह, ली पद व गोपनीयता की शपथ

Chaibasa News : चक्रधरपुर व चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्षों व वार्ड पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह, ली पद व गोपनीयता की शपथ

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। चाईबासा के अनुमंडल कार्यालय में डीसी चंदन कुमार ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। जबकि, चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय में डीसी ने नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव और 23 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। दोनों जगह संबंधित सदर अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बता दें कि चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित उम्मीदवार सन्नी उरांव ने नगर अध्यक्ष पद पर 11,331 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय सिंह गागराई को 10,270 मत प्राप्त हुए थे।

चक्रधरपुर में नए विजन के साथ होगा कम

शपथ ग्रहण के बाद सन्नी उरांव ने कहा कि वह चक्रधरपुर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने विकास का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नए विजन के साथ काम होगा।

चाईबासा को साफ सुथरा बनाएंगे नितिन प्रकाश

दूसरी तरफ, शपथ लेने के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए काम करेंगे। सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि की चाईबासा में सफाई की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा और नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए एक सिस्टम तैयार होगा। ताकि, सभी की बात सुनी जाए और समस्या का समाधान हो सके।

Read Also- Jharkhand Accident: हईवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, टुकड़ों में बिखर गए शव, सड़क जाम

Related Articles