Home » RANCHI CITY NEWS: ANM प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक

RANCHI CITY NEWS: ANM प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक

18 से 19 मार्च तक रांची के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा एग्जाम

by Vivek Sharma
निषेधाज्ञा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: जेएसएससी द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा 18 मार्च से 19 मार्च 2026 तक रांची जिले के 12 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के संयुक्त आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा अनुमंडल दंडाधिकारी रांची ने बीएनएसएस सेक्शन 163 के तहत विशेष निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश 18 मार्च से 19 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

जारी आदेश के अनुसार रांची के सभी 12 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा हथियारों के साथ घूमने पर भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसमें बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद जैसे अस्त्र-शस्त्र के साथ-साथ लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला या अन्य पारंपरिक हथियार भी शामिल हैं। हालांकि सरकारी कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी प्रकार की सभा, बैठक या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: RANCHI HEALTH NEWS: रिम्स में गैस की किल्लत, मंत्री और अधिकारियों की पहल से पहुंचे सिलेंडर, सदर में भी 2 दिन का बैकअप

Related Articles

Leave a Comment