Home » West Singhbhum Murder : गोइलकेरा में दंपती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum Murder : गोइलकेरा में दंपती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum Murder : पति और पत्नी की मौत के बाद दोनों ने फिर से की थी शादी, दोनों के है एक एक बच्चे

by Rajeshwar Pandey
Police investigating crime scene after couple murdered with axe in Goilkera
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत के बाद एक विधवा महिला से शादी की थी। दोनों अपना जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन इस प्रेमी जोड़ी की नई जिंदगी हत्यारों को रास नहीं आई और वह हत्या कर फरार हो गए।

यह घटना है, गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बारा पंचायत के दोड़बो गांव के चुरूदा वनग्राम की। बुधवार की रात्रि अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दंपती की हत्या कर दी। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने इलाज के दौरान गुरुवार को गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दम तोड़ा। सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना पुलिस ने दंपती की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दोड़बो गांव में रहने वाले सोमा अंगरिया(45) और उसकी पत्नी जसमुनि अंगरिया (48) दोड़बो स्थित अपने घर से दूर गांव के बाहर वनग्राम चुरूदा में रहते थे। बुधवार की रात्रि अज्ञात हमलावरों ने एक एक कर कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने वहां जाकर देखा। तब जसमुनि जीवित थी। जबकि पति सोमा अंगरिया की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गोइलकेरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पत्नी को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। यहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं, दंपती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

दोड़बो गांव में रहते थे बच्चे

दंपती के दो पुत्र हैं। एक आठ साल और दूसरा सात साल का है। दोनों दोड़बो के वन ग्राम गांव में साथ ही रहते थे। हत्या के समय दोनों बच्चे साथ ही सो रहे थे।

दोनों ने की थी दूसरी शादी

मृतक सोमा अंगरिया का पहली पत्नी से एक बेटा है। जब उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई तो उसने कंसवा गांव निवासी जसमुनि अंगिरया से साथ दूसरी शादी की थी। जसमुनि के पति की मौत हो गई थी और उसके पहली पत्नी से एक बेटा है।

Read Also: Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में लाखों रुपये का नमक हो गया बर्बाद, गरीबों को देने के बजाय कचरे के ढेर में फेंका

Related Articles

Leave a Comment