Dhanbad : जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित शांति कॉलोनी के ईसीएल क्वार्टर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार को इस घटना के उजागर होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम काजल राय है।
युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काजल राय शनिवार देर शाम अपने क्वार्टर लौटे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास के गांव में कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। रात में युवक घर में अकेला था।
रविवार सुबह जब परिजन वापस लौटे और घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। काजल राय खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Read Also: Jamshedpur Education News : LLB प्रवेश परीक्षा में 301 विद्यार्थी हुए शामिल, 158 रहे अनुपस्थित

