रांची। झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर घोषित अवकाश की तिथि में बदलाव कर दिया है। पहले रामनवमी का 26 मार्च (गुरुवार) को अवकाश निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 27 मार्च (शुक्रवार) कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। कार्यालय खुले रहेंगे। संशोधित आदेश के बाद अब सरकारी कार्यालय, विद्यालय, बैंक और अन्य संस्थान उस दिन बंद रहेंगे।
वहीं, अब 26मार्च को सामान्य कार्य दिवस के तहत सभी कार्यालय खुले रहेंगे।

