Home » Indian Railway: शुचि सिंह की जगह श्रेया सिंह बनीं सीनियर डीसीएम, रिश्वत प्रकरण के बाद फेरबदल चर्चा में

Indian Railway: शुचि सिंह की जगह श्रेया सिंह बनीं सीनियर डीसीएम, रिश्वत प्रकरण के बाद फेरबदल चर्चा में

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची । रांची में दक्षिण पूर्व रेलवे के भीतर हालिया घटनाक्रम के बाद बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (डीसीएम) शुचि सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह श्रेया सिंह को नई सीनियर डीसीएम के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक ठेकेदार के लंबित बिल के भुगतान के बदले कमीशन की मांग की थी। इसके बाद जाल बिछाकर उसे रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया।

इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हलचल तेज हो गई और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, सीबीआई की आधिकारिक जानकारी में किसी अन्य अधिकारी का नाम सामने नहीं आया है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, रिश्वत प्रकरण में कुछ और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं, शुचि सिंह के तबादले पर रेलवे मुख्यालय ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Related Articles

Leave a Comment